आज का राशिफल: 3 जून 2024 – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह दिन

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार है। द्वादशी तिथि रात 12:20 बजे तक रहेगी। सुबह 9:11 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा।

आज रात 12:06 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। हर्षल ग्रह 1 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए, आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय करके आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानें आपके लिए कौन सा लकी नंबर और लकी रंग रहेगा।

मेष राशि:
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मेहनत के सही दिशा में करने से अधिक काम पूरे होंगे। किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा मिलेगी। व्यापार को लेकर नए विचार आएंगे।

वृषभ राशि:
अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियां आएंगी। व्यावहारिक स्वभाव के कारण तारीफ मिलेगी। संगीत क्षेत्र में रुचि रखने वालों को फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर मिल सकता है। भाइयों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि:
किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। धन कमाने के नए रास्ते नजर आएंगे। घर पर पार्टी रख रहे हैं तो सभी को आमंत्रित करें। मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो व्यापार में फायदा पहुंचाएगा। मीठी भाषा का प्रयोग करें, लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि:
लाभदायक दिन रहेगा। व्यापार में अच्छी डील मिलेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आएगा। छात्र करियर के बारे में सोचेंगे और सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नया घर खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत फाइनल करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि:
दिन अच्छा रहेगा। करियर के लिए कोई खास हो सकता है। नवविवाहित लोग समारोह में जाएंगे। माता-पिता की सलाह नए व्यापार में कारगर साबित होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। परिस्थिति के उजले पक्ष को देखें, चीजें सुधर रही हैं। अप्रत्याशित धन प्राप्त होने की संभावना है।

कन्या राशि:
अनुकूल दिन रहेगा। रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सहकर्मियों के साथ समझ बढ़ेगी। व्यापारिक सौदे के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। धन लाभ के योग हैं। नवविवाहितों के लिए खुशियों भरा दिन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

तुला राशि:
बहुत बढ़िया दिन रहेगा। अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे। राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम आएंगे। बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी अधिकारी जमीन से जुड़े मामलों में मदद करेंगे। कानूनी मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि:
दिन अच्छा रहेगा। कोई खास इच्छा पूरी होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अजनबी से बेवजह बहस से बचें। अपनों से चर्चा करेंगे, समस्याओं का समाधान निकलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। दोस्त के साथ पार्टी में जाएंगे। घर में नन्हे मेहमान के आने से उत्सव का माहौल रहेगा।

धनु राशि:
खुशियों से भरा दिन रहेगा। छोटे बच्चों को पिता से उपहार मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। व्यापार दो गुना बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं ऑनलाइन डिश बनाना सीखेंगी। लॉ के छात्रों को बड़े वकील से सलाह मिलेगी।

मकर राशि:
अच्छा दिन रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाएंगे। ऑफिस के काम में रुचि रहेगी। जरूरी काम समय से पहले पूरा करेंगे। नया कोर्स ज्वॉइन करने के लिए शुभ दिन है। लवमेट के लिए रिश्तों में मधुरता लाने का दिन है।

कुंभ राशि:
अच्छा दिन रहेगा। मनोरंजन पर पैसा खर्च हो सकता है। रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में धैर्य के साथ काम करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट घूमने जाएंगे।

मीन राशि:
दिन बढ़िया रहेगा। नई जमीन का लेन-देन करते समय जांच-पड़ताल करें। अजनबी से मीठी भाषा का प्रयोग करें। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग से स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष में लंबा अनुभव है।)

अगर आपको खबर अच्छी लगी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आप कमेंट जरुर करें इससे हमें एक मोटिवेशन मिलता है और दोबारा अच्छा सा अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment