29 मई 2024 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यापार में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल!!!

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार है। दोपहर 1:40 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इंद्र योग आज रात 11:35 बजे तक रहेगा, और श्रवण नक्षत्र आज सुबह 8.39 बजे तक रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा। साथ ही, रात 8.07 बजे से पंचक लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 29 मई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इस दिन को बेहतर बनाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपकी खोई हुई पुरानी वस्तु वापस मिल जाएगी। जीवनसाथी से उपहार मिलने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें, इससे लाभ होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं और कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। आपके प्रियजन के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आज किसी बड़े मामले में समझौता और सहयोग के लिए तैयार रहें। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग है। नवविवाहितों के लिए दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव होंगे और किस्मत साथ देगी। निवेश से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो भविष्य में मददगार साबित होगा। ऑफिस के काम में दूसरों की राय लेने से बचें, खुद पर भरोसा रखें। मेहनत सफलता के रंगों से भर देगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और अलग-अलग रास्तों से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क

आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पैसों के लेन-देन से जुड़े फैसले बड़ों की सलाह से लें। ध्यान केंद्रित कर काम पूरा करें। छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं या इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में रोजाना की अपेक्षा अधिक लाभ होगा।

सिंह

आज का दिन अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन है। घर की साज-सज्जा के लिए भी दिन अच्छा है। प्रियजन के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। सोच-समझकर दूसरों की मदद करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या

आज की शुरुआत सुखद होगी। मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मेहनत और व्यवहार से आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति का लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार है तो खरीद लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन रोचक और खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक

काम पूरे करने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी और आत्मसम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मदद मिल सकती है। रात को दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जाएंगे। ऑफिस में काम को आसानी से पूरा करें, मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

धनु

व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ होगा। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा और किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन बनेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नवविवाहित जोड़े के जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर

अच्छे मनोबल के कारण काम अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। ऑफिस में क्रिएटिविटी बेहतर होगी। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन है। किस्मत साथ देगी। किसी बात पर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे।

अगर आपको खबर अच्छी लगी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आप कमेंट जरुर करें इससे हमें एक मोटिवेशन मिलता है और दोबारा अच्छा सा अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment